कृषि इनपुट अनुदान योजना-(2025-26) रबी
रबी 2025-26 अंतर्गत मार्च, 2026 के तीसरे-चौथे सप्ताह में आंधी -तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के फलस्वरूप हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना अंतर्गत प्रभावित कृषकों के लिए आवेदन प्रपत्र |
** आवश्यक जानकारी (आवेदक आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी पढ़ लें)
** किसान परिवार के आवेदक को आवेदन देने के लिये OTP उनके पंजीकृत मोबाइल पर भेजा जाएगा, जो आवेदन के लिये आवश्यक एवं गोपनीय है|
आवेदन करने से पूर्व कृपया इस लिंक पर क्लिक कर अपने पंचायत का नाम सूचि से जांच ले|
1. आवेदन प्राप्त की तिथि
10 अप्रैल 2026 से है| अंतिम तिथि के लिए इंतजार करें |
2. यह योजना अधिकतम 2 हेक्टेयर (494 डिसिमिल भूमि ) तक के लिए एक किसान परिवार (पति+पत्नी+अवय्श्क बच्चे) को देय है |
3. परिवार विवरणी आधार से सत्यापित किया जायेगा| परिवार विवरण की प्रविष्टि अनिवार्य है |
4. एक पंजीकरण से आवेदक (शाश्वत/बारहमासी फसल, गेहूँ, रबी दलहन, रबी तेलहन, मक्का, सब्जी, गन्ना, औषधीय एवं सुगन्धित पौधे) में हुए क्षति का लाभ ले सकते हैं |
5. किसान का प्रकार "स्वयं (भू-धारी)" होने की स्थिति मे भूमि के दस्तावेज़ के लिए (वर्ष 2022-23 से अबतक/गत तीन वर्ष जमीन रसीद या अद्यतन एल.पी.सी),"वास्तविक खेतिहर" के स्थिति में स्व-घोषणा प्रमाण पत्र तथा "वास्तविक खेतिहर + स्वयं (भू-धारी)" के स्थिति में भूमि के दस्तावेज़ के साथ-साथ स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है |
स्व-घोषणा प्रमाण पत्र डाउनलोड करें |
6. स्वयं (भू-धारी) के लिए वंशावली दस्तावेज अमान्य है |ऐसी स्थिति में आवेदन वास्तविक खेतिहर के रूप में करें|
7. कृषि विभाग के विभिन्न योजना में लाभ लेने के लिए आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य है | योजना की राशि आधार से लिंक बैंक खाते में हीं अंतरित की जाएगी| आवेदक कृपया आधार से लिंक बैंक खाता की प्रविष्टि करें |
USER
NPCI LINK
किसान बंधु से आग्रह है की आवेदन करने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि आपका बैंक खाता आधार/NPCI से लिंक है या नहीं ?
सुनिश्चित होने के लिए इस लिंक
https://tathya.uidai.gov.in/access/login?role=resident
का उपयोग करें या अपने संबन्धित बैंक शाखा प्रबन्धक से संपर्क करें | अगर आप सुनिश्चित है तो आवेदन के लिए OK बटन पर क्लिक करें |